लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दक्षिणी इलाके में 4.80 करोड़ की लागत से बने सरकारी प्राइमरी स्कूल का उद्घाटन किया। इस निर्वाचन क्षेत्र की विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने बताया कि सीएम मान ने लोहारा स्कूल का आज उद्घाटन किया। इसी के साथ इलाका निवासियों का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि मान सरकार का इलाका निवासियों ने बिजली मुफ्त, सेहत बीमा योजना सहित अन्य स्कीमों को लेकर धन्यावाद किया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से 12वीं कक्षा तक की शिक्षा देने वाला एक सरकारी स्कूल खोलने का अनुरोध किया है, और उम्मीद है कि यह अनुरोध जल्द ही पूरा हो जाएगा। इलाके में सबसे ज्यादा फैक्टरियां है यहां पर मेहनती लोग है। ऐसे में सीएम मान मंजूर कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में दोबारा से सरकारी स्कूलों की ओर रूझान बढ़ने लगा है।
इलाके में ज़्यादातर बच्चे अशिक्षित थे, इस समस्या को दूर करने के लिए अब सरकारी स्कूलों के स्वरूप और सुविधाओं में बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में 16 से ज़्यादा सरकारी स्कूल हैं और भारी फ़ंडिंग के ज़रिए उनकी सूरत बदली जा रही है। इस पहल का मकसद उन बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना है, जो देश का भविष्य हैं। पिछली सरकारों के समय में बच्चों को वर्दी और किताबों को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और सरकारी खजाने खाली होते थे, लेकिन मान सरकार की अगुवाई में स्कूलों में बच्चों को किताबें और वर्दियां समय पर मिल रही है।

