HomePunjabLudhianaPunjab News: ग्राहक बनकर आया शातिर उड़ा ले गया आईफोन, सिविल की...

Punjab News: ग्राहक बनकर आया शातिर उड़ा ले गया आईफोन, सिविल की कैंटीन से फोन लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें न तो दिन के उजाले का डर है और न ही सीसीटीवी कैमरों का। पिछले 24 घंटों के अंदर शहर में दो अलग-अलग जगहों पर मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आई है। दोनों ही मामलों में चोरों की पूरी चालाकी सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

पहला मामला: अकाल गढ़ गुरुद्वारा के पास एमके इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की दुकान है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुबह करीब 10:30 बजे एक टोपी पहना हुआ शातिर दुकान में घुसता है। पहले तो वो इधर-उधर देखकर ऐसा नाटक करता है जैसे उसे कोई सामान खरीदना हो। उस वक्त दुकान में साफ-सफाई चल रही थी। जैसे ही वो देखता है कि दुकानदार का ध्यान किसी और काम में है, वो बड़ी ही सफाई से काउंटर पर रखा आईफोन अपनी जेब में डालता है और वहां से रफूचक्कर हो जाता है। घटना के बाद दुकानदार ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर से इस वीडियो का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

दूसरा मामला: सिविल अस्पताल की कैंटीन में पेश आया, जहां चोर ने दुकानदार की व्यस्तता का ही फायदा उठाया। जब कैंटीन के मालिक दूसरे ग्राहकों को सामान देने में लगे हुए थे, तभी एक शख्स ने मेन काउंटर से ही मोबाइल उड़ा लिया। ये चोरी भी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि इस मामले में राहत की बात ये रही कि ये चोर ज्यादा देर तक बच नहीं पाया। उसी दिन शाम होते-होते इस चोर को लोगों ने पकड़ लिया और चोरी किया मोबाइल फोन भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -