HomeMohaliPunjab News: 6 दिन बाद Fortis Hospital से CM Mann को मिली...

Punjab News: 6 दिन बाद Fortis Hospital से CM Mann को मिली छुट्टी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आज फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दरअसल, वह 6 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। 5 सितंबर की शाम को मुख्यमंत्री को धड़कन धीमी होने और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। अब सेहत में सुधार होने के बाद फोर्टिस मोहाली से डिस्चार्ज होकर सीएम मान चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास (मुख्यमंत्री आवास) पहुंचे। 3 दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनसे मिलने फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे।

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भी सीएम से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जब अस्पताल में भर्ती थे तो तबीयत खराब होने के बावजूद प्रदेश में बाढ़ जैसी आपदा के बीच उनका जज्बा कम नहीं हुआ। बीमार होने के बाद भी वे पंजाब के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाते नजर आए थे। अस्पताल में ड्रिप लगी होने के बाद भी सीएम मान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। बाढ़ प्रभावित लोगों के हित में कई फैसले लिए।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -