लुधियानाः आप पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री आज जिले में 2 दिन के दौरे पर हैं। पश्चिमी हलके में होने वाले उपचुनाव को लेकर आज अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान द्वारा जवाहर नगर कैंप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याए सुनी। वहीं 18 मार्च को अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की इनडोर स्टेडियम में रैली है।
इस दौरान कल ही सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन का उद्घाटन भी किया जाएगा। लेकिन सिविल अस्पताल के नवीनीकरण से पहले बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल, सिविल अस्पताल के नवीनीकरण से एक दिन पहले की रात को अस्पताल में ब्लैकआउट हो गया। हालांकि इमरजेंसी में लाइट चलती मिली। जबकि सिविल अस्पताल में ब्लैकआउट के दौरान मरीज के परिजन अंधेरे में अस्पताल में खड़े दिखाई दिए।