लुधियानाः सिविल अस्पताल का 18 मार्च को आप पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान द्वारा नवीनीकरण किया जाना है। लेकिन एक दिन पहले सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास आगल लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट के कारण इमरजेंसी वार्ड के पास आग लग गई। जिसके बाद सिविल अस्पताल में ब्लैक आउट हो गया।
हालांकि सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में लाइट मौजूद है। लेकिन ट्रामा वार्ड सहित सिविल अस्पताल में ब्लैक आउट हो गया। देर रात 9.30 बजे सिविल अस्पताल में हुए ब्लैक आउट के कारण डॉक्टर टार्च के जरिए मरीजों का चैकअप करते दिखे। दूसरी ओर मरीजों के परिजन को अंधेरे में समय व्यतीत करना पड़ा। दूसरी ओर धमाके की वीडियो भी सामने आई है।
इस घटना को लेकर प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, एक दिन पहले ही सेहत मंत्री बलबीर सिंह अस्पताल का दौरा करके गए थे। वहीं आज अरविंद केजरीवाल और सीएम मान ने जिले में कारोबारियों से मीटिंग की थी। सिविल अस्पताल के नवीनीकरण से पहले इस हादसे को लेकर प्रशासन पर कई बड़े सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। हैरानी की बात यह है कि सिविल अस्पताल में आग बुझाने के लिए यंत्र मौजूद है, लेकिन आग बुझाने के लिए यंत्र का इस्तेमाल करना किसी को नहीं आता। वीडियो में देखा जा सकता है कि अग्निनयंत्र हाथ में लेकर कर्मी खड़े है।