Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: एक बार फिर जंग का मैदान बना Civil Hospital, भगवान...

Punjab News: एक बार फिर जंग का मैदान बना Civil Hospital, भगवान के भरोसे पुलिस चौकी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिक्योरिटी गार्ड को भी हमलावारों ने किया घायल

लुधियानाः सिविल अस्पताल आए दिन विवादों में चल रहा है। वहीं एक बार फिर से सिविल अस्पताल उस समय जंग का मैदान बन गया, जब 2 पक्षों द्वारा सिविल अस्पताल में एक-दूसरे पर हमला किया गया। हैरानी की बात यह है कि सिविल अस्पताल की चौकी राम भरोसे है। जहां चौकी में एक ही मुलाजिम तैनात रहता है। बताया जा रहा है कि वह भी देर रात चौकी में आता है। लगातार सिविल अस्पताल में हो रही घटनाओं और चौकी पर मुलाजिमों की कमी का मुद्दा पत्रकारों द्वारा पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के ध्यान में लाया जा चुका है, जहां उन्होंने जल्द चौकी में अधिक मुलाजिमों की तैनाती करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब फिर से सिविल अस्पताल में हुई हाथापाई को लेकर मामले में तूल पकड़ ली है।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात सिविल अस्पताल में 2 पक्षों में हुई हाथापाई को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। जहां एक पक्ष के घायल के साथ आए 1 सिख युवक पर दूसरे पक्ष के एक दर्जन लोगों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल सिख युवक ने अपनी पहचान कैलाश चौकी में वालेंटियर लव के रूप में बताई। पता चला है कि देर रात मॉडल टाउन इलाके के नामी अस्पताल में 2 पक्षो का वहां पर झगड़ा हो गया था। इस दौरान घायल लव ने एक पक्ष में घायल हुए व्यक्ति का बचाव किया और वह उसे घायल अवस्था में उपचार करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां पर दूसरे पक्ष के घायल मॉडल टाउन अस्पताल के 2 सिक्योरिटी गार्ड अपने साथियों सहित सिविल अस्पताल पहुंच गया।

सिक्योरिटी गार्ड के साथ आए करीब एक दर्जन लोगों ने दूसरे पक्ष के घायल के साथ मदद के लिए आए सिख युवक पर सिविल अस्पताल की एमरजेंसी के बाहर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा हैकि करीब 20 मिनट हमलावार उससे मारपीट करते रहे। इस घटना में उसकी पगड़ी उतर गई। हमला का शोर शराबा सुनकर कुझ देर बाद पुलिस कर्मी बीच बचाव करने पहुचे व मामला शांत किया और थाना 2 की पुलिस को सूचना दी। थाना 2 की पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुच मूकदर्शक बनी रही व कनूनी करवाई करने की जगह पुलिस ने सिविल अस्पताल में खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले हमलावरों को बाहर भेज दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -