.
LudhianaPunjab News: देर रात घर में लगी आग, बाइक खरीदने के लिए...

Punjab News: देर रात घर में लगी आग, बाइक खरीदने के लिए इकट्ठे किए पैसे भी जलकर राख, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गोबिंद नगर में बीती रात एक गरीब परिवार के घर में आग लगने का मामला सामने आया है, जहां घर में पड़ा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के कमलजीत सिंह ने बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करता है और उसकी पत्नी प्राइवेट नौकरी करती है। वह और उसकी बेटी गोबिंद नगर में किराए के मकान में रहते हैं और एक कमरे में रहते है।

बीती रात करीब 11 बजे जब उसकी पत्नी मनजीत कौर काम से घर लौटी तो उसने देखा कि कमरे से धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं। उसने तुरंत पड़ोसियों को बुलाकर आग बुझाने के लिए कहा और उन्हें भी सूचित किया। पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से पाइप लगाकर कमरे में लगी आग को बुझाया। जब तक आग बुझी, तब तक कमरे की छत का कुछ हिस्सा भी गिर चुका था और घर का सारा सामान टीवी, फ्रिज, कपड़े, बिस्तर आदि जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारण उसके पहचान पत्र समेत जरूरी दस्तावेज भी जल गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि वे मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं और उन्हें नहीं पता कि आग कैसे लगी। उन्होंने मांग की कि प्रशासन और समाजसेवी हमारी आर्थिक मदद करें क्योंकि हमारे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है।

उधर, कमलजीत सिंह ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि इस बार दिवाली के त्योहार पर किश्तों पर मोटरसाइकिल खरीदें क्योंकि फैक्ट्री आना-जाना बहुत मुश्किल था। उन्होंने एडवांस के तौर पर 38,000 रुपए जमा किए थे और कुछ और पैसे जोड़कर मोटरसाइकिल खरीदने वाले थे, लेकिन आग ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और उनके 38,000 रुपए भी राख हो गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: इस इलाके में डबल मर्डरः पति पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

बटाला: बटाला के अलीवाल रोड पर फ्रेंड कॉलोनी में...

Congo में विमान क्रैश, दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत, देखें वीडियो

किंशासाः कांगो में एक विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ...

Punjab News: ASI पर Firing मामले में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

अमृतसरः अजनाला में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर हो...

Jalandhar News: कार और बाइक की टक्कर के बाद चालक पर हथियार से हमला, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फुटबॉल चौक पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल...

Punjab News: इस इलाके में डबल मर्डरः पति पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

बटाला: बटाला के अलीवाल रोड पर फ्रेंड कॉलोनी में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर...

Congo में विमान क्रैश, दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत, देखें वीडियो

किंशासाः कांगो में एक विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत...

Punjab News: ASI पर Firing मामले में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

अमृतसरः अजनाला में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर हो गया। दरअसल, 11 सितंबर को अजनाला-अमृतसर मेन रोड पर भल्ला...