अमृतसरः अजनाला में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर हो गया। दरअसल, 11 सितंबर को अजनाला-अमृतसर मेन रोड पर भल्ला गांव के पास एएसआई जसवंत सिंह घर पर गोली चलाने के बाद करनबीर सिंह करण को पुलिस ने काबू कर लिया था। कुछ दिन पहले करनबीर पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। ऐसे में आज पुलिस एनकाउंटर में वह मारा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि करनबीर सिंह करण एक बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान करनबीर सिंह करण ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोली चला दी। गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस द्वारा जवाबी गोलीबारी में करणबीर सिंह घायल हो गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद बॉर्डर रेंज के डी. आई. जी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसपी कंवलप्रीत सिंह चहल मौके पर पहुंचेंगे और महत्वपूर्ण खुलासे करेंगे।