.
BatalaPunjab News: इस इलाके में डबल मर्डरः पति पर आरोप, पुलिस जांच...

Punjab News: इस इलाके में डबल मर्डरः पति पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बटाला: बटाला के अलीवाल रोड पर फ्रेंड कॉलोनी में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में मां-बेटी की लाशें मिलीं। मृतकों की पहचान बबली और उसकी बेटी तमन्ना के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

मृतक बबली के भाई विजय ने आरोप लगाया कि उसकी बहन और भतीजी की हत्या उसके जीजा जसविंदर मस्सी ने की है। विजय के मुताबिक, जसविंदर पहले कैरोवाल गांव में रहता था, लेकिन कुछ समय पहले उसने बटाला में किराए का मकान लिया और फ्रेंड कॉलोनी में रहने लगा। परिवार वालों ने बताया कि घर में काफी समय से कलह चल रही थी। बबली के भाई ने बताया कि जीजा नशे का आदी था, वह जो पैसा कमाता था वह सब खर्च कर देता था। बहन लोगों के घरों में काम करके अपना और अपनी बेटी का पेट पाल रही थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी उसे मारता और पैसे की डिमांड करता था। भतीजी की उम्र लगभग 10-11 वर्ष थी और बहन की उम्र 40-45 वर्ष थी।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाने की पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया, शवों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। एसएचओ लखबीर सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह और एएसआई राजकुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस घटना से जुड़े सबूत इकट्ठा कर रही है और आस-पास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। हत्या के असली कारण और घटना में किसका हाथ है, यह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

यात्रियों से भरी बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

खगड़िया: मानसी थाना क्षेत्र में NH-31 पर अनिल होटल...

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

मथुराः वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज जी के शिष्य...

Asian Games: Gold Medal जीत भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास

नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत महिला कबड्डी टीम...

यात्रियों से भरी बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

खगड़िया: मानसी थाना क्षेत्र में NH-31 पर अनिल होटल के सामने शनिवार की अहले सुबह करीब 3 बजे एक...

Jalandhar News: मेले में पुलिस सुरक्षा का भी नहीं खौफ, सरेआम एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले में पुलिस की ओर से 1500 मुलाजिम तैनात किए गए है, लेकिन...

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

मथुराः वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज जी के शिष्य रसिक दुलारी शरण की आश्रम की चौथी मंजिल से गिरकर...

Asian Games: Gold Medal जीत भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास

नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया। ऐसे में...