Himachal Govt
AmritsarPunjab News: SpiceJet की Flight लेट होने पर यात्रियों का हंगामा, देखें...

Punjab News: SpiceJet की Flight लेट होने पर यात्रियों का हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली उड़ान में लगातार देरी से मंगलवार को एक बार फिर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट 14 घंटे लेट हुई। इस दौरान टिकट काउंटर पर यात्रियों की कर्मचारियों के साथ बहस भी हुई। स्टाफ से बहस करते हुए एक यात्री ने कहा कि अपने मैनेजर को बुलाओ, नहीं तो बाद में यह मत कहना कि कोई नुकसान हो गया। वहीं, जालंधर से आए एक यात्री ने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें जानकारी दी गई कि उनकी फ्लाइट रात 11 बजे चलेगी, जबकि फ्लाइट का निर्धारित समय सुबह 8:40 बजे था।

यात्रियों ने टिकट काउंटर पर एयरलाइन कर्मचारियों से बहस की और उड़ान की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। यात्रियों के मुताबिक, उन्हें उड़ान के समय को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी। यात्रियों ने एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। यात्रियों का कहना था कि कम से कम अंदर बैठने की जगह दी जाए। करीब 70 से 80 लोग तेज धूप में बाहर बैठने को मजबूर रहे। इससे यात्रियों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री ने कर्मचारी से कहा कि हम आपका कोई नुकसान नहीं करना चाहते, न ही हमें मजबूर करें। अपने मैनेजर को बुलाइए और हमारी फ्लाइट का समाधान करवाइए। ठीक है या फिर हमें जो सुविधाएं मिलती हैं, वो दीजिए।

अगर आपका कोई नुकसान हो गया तो हम इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। हम एक घंटे से आपको कह रहे हैं कि मैनेजर को बुलाइए, लेकिन आप हंसकर हमें टालने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी बात भी नहीं सुन रहे। अगर 10 मिनट में आपका मैनेजर नहीं आया और आपका नुकसान हुआ, तो इसके जिम्मेदार आप लोग होंगे। एक दिन पहले भी अमृतसर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान करीब 17 से 18 घंटे लेट हुई थी। उस दौरान भी यात्रियों ने टिकट काउंटर पर हंगामा किया था और रिफंड या वैकल्पिक उड़ान की मांग उठाई थी। यात्रियों ने एयरलाइन पर देरी की स्पष्ट जानकारी नहीं देने और पर्याप्त इंतजाम नहीं करने के आरोप लगाए थे। लगातार दूसरे मामले के सामने आने से एयरपोर्ट पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं और एयरलाइन की सूचना व्यवस्था सवालों के घेरे में है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: मेले में बड़ी लापरवाही, करंट लगने से बच्ची की मौत, देखें वीडियो

फिरोजपुर: कैंटोनमेंट बोर्ड के इलाके में लगे मेले में...

9 रुपए दूध सहित LPG, CNG, PNG हुआ महंगा

नई दिल्लीः सितंबर की शुरुआत के साथ ही आम...

Punjab News: BJP Office के बाहर AAP का प्रदर्शन, छावनी बना शहर, सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब की सियासत में 1984 सिख कत्लेआम का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। वहीं आम आदमी...

Punjab News: मेले में बड़ी लापरवाही, करंट लगने से बच्ची की मौत, देखें वीडियो

फिरोजपुर: कैंटोनमेंट बोर्ड के इलाके में लगे मेले में परिवार के साथ मेला देखने आई एक बच्ची की करंट...

Jalandhar News: BJP Punjab प्रभारी Dr. Satish Poonia के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया 3 दिवसीय राज्य दौरे पर है। ऐसे में आज लांयस क्लब...

9 रुपए दूध सहित LPG, CNG, PNG हुआ महंगा

नई दिल्लीः सितंबर की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई बदलाव लागू हो गए...