गुरदासपुर : जोड़ियां कला गांव में घर से एक ही परिवार के 3 शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार घर से 40 वर्षीय मां और 2 बच्चों के शव बरामद हुए है। बच्चों में 6 माह का बेटा और 16 साल की बेटी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, तीनों की मौत कोई जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। कहा जा रहा है कि घेरलू झड़प के दौरान मां ने अपने बच्चों के साथ जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा दिया है। 174 की कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है।वहीं बटाला सिविल अस्पताल में मौजूद ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर डॉ. साहिल ने बताया कि उन्हें तीन शव मिले है जिनमें महिला और बच्चा-बच्ची शामिल है।
