Himachal Govt
Breaking NewsPunjab News: महिला कांस्टेबल से SHO ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज, देखें...

Punjab News: महिला कांस्टेबल से SHO ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आरोपः वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी, आरोपी फरार

लुधियानाः पुलिस की खाकी वर्दी एक बार फिर से शर्मसार हो गई। दरअसल, पंजाब पुलिस के ही एक एसएचओं ने अपने ही थाने में तैनात महिला कांस्टेबल को अपनी हवस का शिकार बनाते उससे रेप किया। रेप से पहले उसकी अश्लील वीडियो बनायी फिर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। आखिरकार महिला कांस्टेबल द्वारा पुलिस से शिकायत की गयी ओर पुलिस ने तुरंत एसएचओ कुलविंदर सिंह खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएचओं फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। लुधियाना(देहाती)के थाना मुल्लापुर दाखा मे तैनात एसएचओं कुलविंदर सिंह ने पंजाब पुलिस को शर्मसार करके रख दिया। अपने ही थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल से उसने रेप किया। पुलिस को दी शिकायत में महिला कांस्टेबल ने बताया कि वह मुल्लापुर दाखा थाने में तैनात है ओर वहां पर मौजूद एसएचओं उससे काफी समय से अश्लील हरकतें करता आ रहा है। महिला कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में बताया कि एसएचओं कुलविंदर सिंह ने उसकी पहले अश्लील वीडियो बनायी फिर उसे डराया व धमकाया की अगर वह शोर मचाएगी या पुलिस से शिकायत करेगी तो वह वीडियो उसकी सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। महिला कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में बताया कि एसएचओं कुलविंदर सिंह ने दो दिन पहले उसे अपने बच्चों व पत्नी से मिलवाने के लिए उसे अपनी गाडी पे बैठाया ओर बोला की वह अपने बच्चों से मिलवाने उसे फार्म हाऊस ले जा रहा है। जब वह फार्म हाऊस पहुंचे तो वहां कोई नहीं था ओर एसएचओं कुलविंदर सिंह ने उसे वहां ले जाकर उसका रेप किया। महिला कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में बताया कि एसएचओं कुलविंदर सिंह ने रेप कर उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। आखिरकार महिला कांस्टेबल ने हिम्मत कर अपनी सारी आपबीत्ती पुलिस को बतायी ओर शिकायत दी। लुधियाना पुलिस ने महिला कांस्टेबल के ब्यानों पर एसएचओं कुलविंदर सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। एसएचओं फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापामारी कर रही हैं।

केस दर्ज, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः...

लांयस क्लब नाहन ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को  किया सम्मानित 

आमवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान बद्दी,सचिन बैंसल:...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में...

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः इंदरबीर सिंह   अमृतसरः आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की...

लांयस क्लब नाहन ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को  किया सम्मानित 

आमवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान बद्दी,सचिन बैंसल: लायंस क्लब नाहन की ओर से शिक्षक दिवस  शिक्षा के...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसकी...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंजः इम्पैक्टफुल स्टोरीज ऑफ जल शक्ति डिपार्टमेंट, हिमाचल...