Girl in a jacket
HomePunjab News: बड़ी लापरवाही: क्लास रूम में सोता रहा दूसरी कक्षा में,...

Punjab News: बड़ी लापरवाही: क्लास रूम में सोता रहा दूसरी कक्षा में, टीचर ने जड़ दिया स्कूल में ताला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः गांव माछीवाला कमगर स्थित सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल को बड़ी खबर सामने आई है। जहां टीचर की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। दरअसल, कक्षा में एक बच्चा सोता रहा और टीचर स्कूल में ताला लगाकर घर चले गए। छुट्टी होने के काफी देर बाद तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव में अफरातफरी मच गई। स्कूल के बंद कमरे से बच्चे की रोने की आवाज आई तो चाबी मंगवाकर कक्षा का ताला खोलकर घबराए हुए बच्चे को बाहर निकाला।

Highlights

  • छुट्टी होने के काफी देर बाद तक घर ना पहुंचने पर परिजनों ने बच्चे की तलाश शुरू की
  • बच्चों ने बताया कि कक्षा में बैंच पर सो रहा था लवप्रीत 
  • स्कूल के बंद कमरे से बच्चे की रोने की आवाज आई, तो चाबी मंगवाकर खोला कक्षा का ताला, बच्चे को निकाला बाहर

कक्षा में बैंच पर सो रहा था लवप्रीत

यह घटना फिरोजपुर के गांव माछीवाला कमगर स्थित सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में घटित हुई है। दादी मनजीत कौर ने बताया कि उसका पोता लवप्रीत स्कूल से छुट्टी होने के काफी समय तक घर नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू कर दी गई। गांव के गुरुद्वारे में पोते को देखने पहुंची वहां भी नहीं मिला तो गांव में घर-घर बच्चे की तलाश की। पिता गोबिंद ने बताया कि उसकी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों से पूछताछ की गई। बच्चों ने बताया कि लवप्रीत कक्षा में बैंच पर सो रहा था। गांव के लोग स्कूल पहुंचे तो कक्षा में से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्चे को कक्षा से बाहर निकाला तो वह डरा हुआ था।

परिजनों का आरोपः टीचरों की लापरवाही के चलते कक्षा में बंद रह गया बच्चा

गोबिंद ने बताया कि उसका बेटा दूसरी कक्षा में पढ़ता है। टीचरों की जिम्मेदारी बनती है कि छुट्टी होने पर स्कूल की प्रत्येक कक्षाओं की चेकिंग करें। उसके बाद कक्षाओं में ताले लगाएं और स्कूल का मुख्य दरवाजा बंद करें। गोबिंद ने कहा कि उनका बच्चा टीचरों की लापरवाही के चलते कक्षा के अंदर बंद रह गया। उसकी मांग है कि टीचरों पर बनती कार्रवाई शिक्षा विभाग करें। उधर, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब उनके पास कोई शिकायत पहुंचेगी, तब टीचर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -