.
Breaking NewsPunjab News: आढ़ती एसोसिएशन ने किया बहिष्कार, मजदूर कर रहे प्रदर्शन, देखें...

Punjab News: आढ़ती एसोसिएशन ने किया बहिष्कार, मजदूर कर रहे प्रदर्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः पंजाब सरकार द्वारा आज राज्य भर में बासमती और धान की खरीद शुरू हो रही है। वहीं सुनाम में आढ़ती एसोसिएशन ने आज से खरीद का बहिष्कार कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज से मंडी में पहुंच रही बासमती की खरीद को भी ठप कर दिया जाएगा। आरोप है कि पंजाब सरकार ने आढ़त को घटा दिया है। ऐसे हालात में मंडी में पहुंचने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र चीमा और प्रतिनिधियों का कहना है कि आढ़तियों को लंबे समय से 2.5 प्रतिशत आढ़त मिल रही थी लेकिन 2018-19 के बाद 46 रुपए प्रति क्विंटल निश्चित कर दी गई।

सरकार के पोर्टल पर खरीद के दौरान आइत 58 रुपए प्रति क्विंटल मिलता है परंतु उन्हें 12 रुपए कम दिए जा रहे हैं। मंडियों में काम कर रहे मजदूरों को आढ़तियों की ओर से 1.80 रुपए प्रति थैला पैसे दिए जा रहे हैं जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा में 3.23 रुपए दिए जा रहे हैं। मजदूरों की कमी के कारण उन्हें 4 से 5 रुपए प्रति थैला लेबर देनी पड़ रही है इसलिए मार्केट रेट के अनुसार लेबर की लोडिंग के दाम बढ़ाए जाएं। एफसीआई ने ईपीएफ के नाम पर पंजाब भर में आढ़तियों की 50 करोड़ से अधिक रकम रोक रखी है जबकि ईपीएफ का आइतियों से कोई लेना-देना नहीं है।

सुनाम के मंडी अफसर नरेंद्र सिंह का कहना है कि खरीद एजेंसियों के अधिकारी आज मंडी में पहुंच जाएंगे। आढ़ती और शैलर एसोसिएशन के साथ सरकार स्तर पर बैठक चल रही है। उम्मीद है जल्द कोई सहमति बन जाएगी और खरीद का काम चल पड़ेगा वरना खरीद रुकना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि संगरूर व मालेरकोटला में 218 खरीद केन्द्र बनाए गए हैं। संगरूर जिले में 172 जबकि मालेरकोटला जिले में 46 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। धान का खरीद मूल्य 2320 रुपए क्विंटल रखा गया है।नमी की मात्रा 17 प्रतिशत रखी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 25 हजार परिवारों को बांटे स्वास्थ्य कार्ड, MLA बोले-मिलेंगी खास सुविधा, देखें वीडियो

डेराबस्सी: मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र...

Katrina Kaif को ट्रोल करने वालों पर भड़की Parineeti Chopra, दिया करारा जवाब

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इन दिनों फिल्मों...

Punjab News: MS बिट्टा ने ASI हरजीत सिंह के परिवार से मिलकर किया शोक व्यक्त, देखें वीडियो

पंजाब में शांति के लिए सभी राजनीतिक दलों को...

Mall Road पर कपल में मारपीट, महिला को मारी लातें

शिमलाः हिमाचल की राजधानी शिमला में एक कपल का...

Punjab News: थाने के बाहर बैठी CA का हंगामा, पति-सास पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः पुलिस चौकी बसंत एवेन्यू के बाहर महिला सीए...

Punjab News: 25 हजार परिवारों को बांटे स्वास्थ्य कार्ड, MLA बोले-मिलेंगी खास सुविधा, देखें वीडियो

डेराबस्सी: मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से...

Katrina Kaif को ट्रोल करने वालों पर भड़की Parineeti Chopra, दिया करारा जवाब

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बना ली है। एक्ट्रेस अपना सारा समय बेटे...

Punjab News: MS बिट्टा ने ASI हरजीत सिंह के परिवार से मिलकर किया शोक व्यक्त, देखें वीडियो

पंजाब में शांति के लिए सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होने की जरूरत : बिट्टा अमृतसरः ऑल इंडिया एंटी-टेररिस्ट फ्रंट...

Mall Road पर कपल में मारपीट, महिला को मारी लातें

शिमलाः हिमाचल की राजधानी शिमला में एक कपल का मारपीट का वीडियो सामने आया है। शिमला मॉल रोड पर...