मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बना ली है। एक्ट्रेस अपना सारा समय बेटे वियान के साथ बिता रही हैं। अब लंबे समय के बाद एक्ट्रेस अंबानी के गणेश उत्सव में पति विक्की के साथ नजर आई। इस दौरान एक्ट्रेस थोड़ी मोटी नजर आई जिसके बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरु कर दिया। कई लोगों ने कैटरीना की प्रेग्नेंसी से पहले और बाद की तस्वीरें शेयर करते हुए कैटरीना के लुक पर कमेंट किए। वहीं कई सेलेब्स और फैंस ने उनका सपोर्ट भी किया। अब कैटरीना के सपोर्ट में खुद परिणीति चोपड़ा उतरी हैं और उन्होंने ट्रोर्ल्स को करारा जवाब दिया है।
पोस्पार्टम बॉडी पर कमेंट करना अनपढ़ता है
परिणीति चोपड़ा ने कैटरीना कैफ का सपोर्ट करते हुए उनके हक में बात कही। एक्ट्रेस ने कहा कि डिलीवरी के बाद शरीर में आने वाले बदलावों पर कमेंट करना उनको अनपढ़ता ही लगता है। एक मीडिया न्यूज चैनल के साथ बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि – ‘जब कोई किसी महिला के पोस्टपार्टम बॉडी पर कमेंट करता है तो मुझे ये अनपढ़ता ही लगती है। जैसे अगर आप बाल कटवा लेंगे तो आपको बाल छोटे होंगे। छुट्टी पर जाएंगे तो टैन होकर वापिस आएंगे जिम जाएंगे तो एब्स बनेंगे। आप अपने शरीर के साथ जो भी करेंगे उसके निशान भी दिखाई देंगे। इस चीजों को अब सेलिब्रेट किया जाता है। पर जब आप एक इंसान एक बच्चे को जन्म देते हैं तो शरीर पर दिखने वाले उस बदलाव को आखिर सेलिब्रेट क्यों नहीं किया जाता इसको नेगेटिव कैसे मान लिया जा सकता है’?
लोगों की बातों की नहीं करती परवाह
वहीं आगे एक्ट्रेस ने कहा कि – ‘जिंदगी में काफी सच्चाई है। अपना समय मैं परिवार, दोस्तों और खुद की जिंदगी को देती है। सोशल मीडिया पर बैठे हुए अनजान लोगों की बात को लेकर परेशान होने का समय नहीं है। मैं अपनी लाइफ को लेकर बहुत ही सच्ची हूं। मैं अपना समय परिवार, दोस्तों और अपनी जिंदगी को देती हैं। अनजान लोगों की बातों से परेशान नहीं होती हूं जो मेरे बारे में बात करते हैं। इसका मुझसे कोई भी लेना देना नहीं है। मेरे पास इसके लिए भी समय नहीं है’। परिणीति ने यह भी बताया कि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं है। वह इससे दूर ही रहती है ताकि नेगेटिविटी को दूर कर पाएं।
परिणीति का कहना है कि बच्चा होने के बाद एक महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। वजन बढ़ना, शरीर पर निशान आना यह इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। इन बदलावों को नेगेटिविटी के साथ देखने की जरुरत नहीं है। उनका कहना है कि – ‘मुझे यह सच में समझ नहीं आता है कि यदि एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है तो उसके शरीर पर जो भी निशान हैं उसमें नेगेटिव क्या है ये तो खूबसूरत निशान हैं’।