Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः शराब के ठेके पर व्यक्ति का कत्ल

पंजाबः शराब के ठेके पर व्यक्ति का कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नवांशहरः जिले के मेहली गांव में शराब के ठेके पर व्यक्ति का कत्ल होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दर्ज करवाए गए पर्चे के अनुसार संदीप सिंह पुत्र किरपाल सिंह निवासी गांव मेहली ने बताया कि उसके पिता किरपाल सिंह रात को घर से यह कहकर निकले थे कि वह विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र चरणजीत सिंह निवासी गली नंबर-1, बसंत नगर फगवाड़ा से उधार दिए पैसे लेने जा रहे है। पीड़ित ने बताया कि काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचे तो वह उन्हें ढूढंने के लिए निकल गया।

इस दौरान जैसे ही वह मेहली में शराब के ठेके के पास पहुंचा तो उसने देखा कि विक्की उसके पिता किरपाल सिंह के साथ बहस कर रहा था। पीड़ित का आरोप है कि देखते ही देखते विक्की ने उसके पिता के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसके कारण उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उक्त विक्की स्वीफ्ट कार में सवार होकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के द्वारा घटना की जगह पर पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है। 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -