Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाब : जन्मदिन पर भावुक पोस्ट लिखकर मां ने मूसेवाला को किया...

पंजाब : जन्मदिन पर भावुक पोस्ट लिखकर मां ने मूसेवाला को किया याद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसा: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज जन्मदिन है। वहीं उनकी मौत को भी एक साल व दो सप्ताह हो गए हैं। काफी लोग आज गांव मूसा पहुंच सिद्धू को याद करेंगे, लेकिन उनकी मां का दर्द सिर्फ आंसू व शब्दों से ही बयान हो रहा है। जन्मदिन पर चरण कौर ने अपने बेटे सिद्धू के लिए एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। चरण कौर ने लिखा कि- जन्मदिन मुबारक बेटा । आज के दिन मेरी मुरादें व दुआएं पूरी हुई थी। जब मैंने तुम्हे पहली बाद अपनी बुकल (बाहों) की गर्माहट में महसूस किया था। मुझे पता लगा था कि मुझे अकाल पुरख ने बेटे की दात बख्शी है। शुभ आपको पता है, आपके छोटे-टोटे पैरों के ऊपर हल्की हल्की लाली थी। जिनकों यह नहीं पता था कि इन नन्हें कदमों ने गांव में बैठे ही पूरी दुनिया का सफर कर लेना है। 

मोटी मोटी आंखें थी, जो अंदर से सच को देखते ही पहचानने का हुनर लेकर आई थी। वे यह नहीं जानती थी कि वे पंजाब की पीढ़ी को दुनिया को देखने का अलग नजरिया दे कर दुनिया से चले जाएंगी। इन खूबियों की पहचान बनने वाली आपकी वे कलम, जिसको पकड़ने वाले छोटे-छोटे हाथ थे। जिन्हें देख कर मुझे यह पता नहीं लगा था कि यह हाथ युग को पलटने की समर्थता रखते हैं। दस्तार जैसे अनमोल ताज को संभाल कर रखने वाले सिर पर भरे हुए बाल थे। जिन्हें मैं नहीं जानती थी कि मैंने उन्हें किस समय आखिरी बार बांधना है।

अगर उस समय अकाल पुरख मुझे बता देते कि जिस बेटे की मैं मां बनने आई हूं, उसका जन्म ही दुनिया को सच का रास्ता दिखाने के लिए हुआ है तो मैं आपको लेखों में लिखी साजिशों व हमलों को अपने हिस्से में लिख लेती। बेटे बेशक तुम मुझे चलते-फिरते नहीं देखते, पर मैं तुम्हें अपने आसपास हमेशा महसूस करती हूं। बेटे आप जहां भी हो, यही आपके जन्मदिन पर अरदास करती हूं। आपकी बहुत याद आ रही है आज।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -