Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः दूध के दामों में हो सकती है बढ़ौतरी, जाने क्या बोले...

पंजाबः दूध के दामों में हो सकती है बढ़ौतरी, जाने क्या बोले राघव चड्ढा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में आप पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा मेंबर राघव चड्ढा ने वीरवार को दूध की बढ़ती कीमतों को रोकने में विफल रहने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि दो साल पहले चारे की बढ़ती कीमतों के बारे में जानने के बावजूद समस्या का समाधान करने में केंद्र की नाकामी के कारण दूध की कीमतों में और वृद्धि होने की संभावना है, क्योंकि चारे की कीमतों से दूध का सीधा संबंध है।

इसके अलावा लंपी वायरस को लेकर भी केंद्र सरकार ने समय पर कदम नहीं उठाए। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा, “दूध की कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं। इसका पहला कारण चारे की कीमतों में बेरोकटोक वृद्धि है। कुछ वर्षों से किसान चारे के बजाय अन्य फसलों की बुआई करना पसंद कर रहे हैं। चारे की कीमतें अब अगस्त में 9 साल के उच्चतम स्तर 25.54% तक पहुंच गई हैं। अकेले गुजरात में, जो कि दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है, पिछले दो वर्षों में चारा फसलों का क्षेत्रफल 1.36 लाख हेक्टेयर कम हो गया है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने दो साल पहले चारे के संकट और कृषक परिवारों पर इसके प्रभाव को देखा था, इसलिए विशेष रूप से चारे के लिए 100 किसान उत्पादक संगठन (FPO) स्थापित करने का प्रस्ताव केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा सितंबर 2020 में तैयार किया गया था। राघव चड्ढा ने कहा कि विडंबना यह है कि संकट सामने आने के बावजूद अभी तक एक भी एफपीओ पंजीकृत नहीं किया गया है। सरकार को वर्षों पहले संभावित संकट के बारे में पता था, लेकिन कुछ नहीं किया। केवल एक साल में, चारे की कीमतों और मांग दोनों में तीन गुना वृद्धि हुई है। उदाहरण के लिए अकेले राजस्थान और एमपी में चारे (भूसे) की कीमतें 400-600 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 1100-1700 प्रति क्विंटल हो गईं।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -