Girl in a jacket
HomePunjabRupnagarपंजाबः स्कूल के बाहर 4 वाहनों की भीषण टक्कर, बच्चों में मची...

पंजाबः स्कूल के बाहर 4 वाहनों की भीषण टक्कर, बच्चों में मची भगदड़

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रोपड़ः रूपनगर से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां होली फैमिली स्कूल के सामने 4 वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान स्कूल के बाहर खड़े छात्राओं में हड़कंप मच गया और वह अपनी जान बचाने के लिए ईधर-उधर भागने लगे। हालांकि इस हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक प्राईवेट बस नंगल से रोपड़ आ रही थी जब यह बस होली फैमिली स्कूल के नजदीक पहुंची तो ट्रक को ओवरटेक करते समय अपनी साइड से दूसरी साइड चली गई और बस के आगे कुछ आ जाने के कारण उसने अचानक ब्रेक मार दी।

इस दौरान पीछे से आ रही स्विफट कार और उसके पीछे आ रही ब्रीजा कार और पीछे आ रहे एक घोड़े ट्राले ने गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में यात्री बाल-बाल बच गए, लेकिन गाड़ियों का भारी नुक्सान हुआ है। वहीं कार चालक जसपाल सिंह ने बताया कि वह बाबा गुरदित्ता जी के माथा टेकर वापिस राहो जा रहे थे तो रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -