Girl in a jacket
HomePunjabFirozpurपंजाबः लतीफपुरा की तरह इस जगह सैंकड़ों अवैध कब्जों को गिराने के...

पंजाबः लतीफपुरा की तरह इस जगह सैंकड़ों अवैध कब्जों को गिराने के लगे नोटिस, लोगों में रोष, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटकपूराः जालंधर के लतीफपुरा की तरह कोटकपूरा के प्रेम नगर में लकड़ के कंडे पर बने छप्पड़ में भर्ती डालकर कई सालों से लोग घर बनाकर रह रहे है। अब इन्हें हटाने के लिए प्रशासन की ओर से कई कोशिशें की जा रही है। कहा जा रहा है कि कुछ मकान गिरा भी दिए गए है। वहीं प्रशासन के मुताबिक, ऐसे सैकड़ों अतिक्रमण हैं, जिन पर मकान और कुछ दुकानें बनी हुई हैं। कई कब्जाधारियों को छोड़ककर कुछ गिनती के घरों की दीवारों पर प्रशासन द्वारा मकान तोड़ने के नोटिस लगाए गए थे। इसी बात को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है।

उन नोटिसों को लेकर आज ये कब्जाधारी एसडीएम और तहसीलदार से मिले। इन कब्जाधारियों का आरोप है कि कल हमारे घरों के सामने ही नोटिस क्यों लगाए गए हैं, जबकि दूसरे घरों को क्यों छोड़ा जा रहा है। वहीं कब्जाधारियों की बात सुनकर एसडीएम मैडम वीरपाल कौर ने उन्हें आश्वासन दिया कि इन कुछ मकानों पर नोटिस क्यों लगाए गए हैं, इस बारे में तहसीलदार से बात की जाएगी। वहीं कब्जाधारियों ने कहा कि अगर हमारे साथ अन्याय होगा तो हम अगला संघर्ष लड़ने को तैयार हैं।

बता देंकि ऐसा ही एक मामला जालंधर के लतीफपुरा में हुआ था। जहां कई घरों पर प्रशासन द्वारा कोर्ट के आदेशों के बाद कार्रवाई की गई थी। इस दौरान लतीफपुरा के लोग बेघर हो गए थे। जिसको लेकर वह कई दिनों तक सड़कों पर प्रदर्शन करते रहे। इस मामले को लेकर विपक्ष पार्टियों में भी रोष पाया गया था।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -