Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाब : जिम से लौटते समय सड़क हादसे में कबड्डी खिलाड़ी की...

पंजाब : जिम से लौटते समय सड़क हादसे में कबड्डी खिलाड़ी की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगा: गांव रामू वाला के रहने वाले कबड्डी खिलाड़ी जगदीप सिंह (28) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जगदीप के परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार रात को मोटरसाइकिल से अपने ताया के लड़के के साथ जिम से गांव आ रहा था। मोगा के लाल सिंह रोड पर एक बोलेरो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। जगदीप की मौके पर ही मौत हो गई और उनके ताया के लड़के मनप्रीत सिंह को गंभीर हालत में मोगा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जगदीप सिंह नेशनल कबड्डी खिलाड़ी थे। उन्होंने बहुत ही कम समय में कबड्डी में अपनी पहचान बनाई थी। वह पंजाब के साथ-साथ दूसरे राज्य में भी खेलते थे।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -