Himachalपंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर खुफिया एजेंसी ने किए अहम खुलासे

पंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर खुफिया एजेंसी ने किए अहम खुलासे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पत्नी की रोजाना करता था पिटाई, जानें दुबई में किसके साथ थे संबंध!

चंडीगढ़ः अमृतपाल सिंह को लेकर इस समय बड़ी खबर सामने आई है। खुफिया एजेंसियों द्वारा कहा जा रहा है कि खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे का मुखी अमृतपाल सिंह नारी विरोधी है। एजेंसी ने खुलासा किया है कि अमृतपाल सिंह अपनी पत्नी को कैद करके रखता था और उसके साथ रोजाना मारपीट भी करता था। खुफिया एजेंसियों ने इनपुट दिए है कि कईं अन्य महिलाओं के साथ भी उसके संबंध थे। खुफिया एजेंसियों द्वारा दी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक अमृतपाल दुबई में लग्जरी ज़िंदगी जी रहा था। एजेंसी का कहना है कि अमृतपाल सिंह उस दौरान कोई अमृतधारी सिख भी नहीं था और सिख सिद्धांतों का पालन भी नहीं करता था। जांच एजेंसी ने यह भी पता लगा रही है कि अमृतपाल थाइलैंड क्यों गया था।

यह भी पता लगाया जा रहा है कि थाइलैंड में वह प्रोसिट्यूशन के दलदल में तो नहीं फंस गया था या फिर थाइलैंड में उसकी कोई गर्लफ्रैंड तो नहीं थी। एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि थाइलैंड में उसकी दूसरी बीवी तो नहीं है। इन सब मामलों को लेकर एजेंसी जांच में जुट गई है। एजेंसी ने कहा कि अमृतपाल सिंह की वारिस पंजाब दे के सगंठन में किसी भी औरत को शामिल नहीं किया गया है। एजेंसी ने रीना रॉय को लेकर कहा कि वारिस पंजाब दे के सगंठन में दीपू सिद्धू और अमृतपाल सिंह के बीच क्या संबंध थे। इस मामले में रीना रॉय को इजाजत नहीं दी गई थी। अमृतपाल सिंह ने अपनी शादी को विदेश से पंजाब में सैटल करने की रिर्वस माइग्रेशन की उधारण बताया था।

एजेंसी का कहना है कि अगर सच में अमृतपाल का सगंठन नशे के खिलाफ मुहिम चला रहा था तो इस सगंठन में किसी औरत को क्यों नहीं शामिल किया गया। दरसअसल, नशे के मामलों में सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना एक औरत ही करती है। ऐसे में एजेंसियों को लगता है कि अमृतपाल सिंह नशे के खिलाफ उसकी झूठी मुहिम थी। एजेंसियों का कहना है कि अमृतपाल सिंह कभी भी अपने अतीत के बारे मेें बात नहीं करता था क्योंकि उसे लगता था कि उसकी छवि खराब ना हो जाए। जबकि दुबई में उसके ड्रग्स डीलर जसवंत सिंह रोडे के साथ अमृतपाल सिंह के करीबी संबंध थे। जिसका भाई पाकिस्तान से सारी मुहिम को चलाता है। एजेंसियों ने आगे कहा कि अमृतपाल सिंह ने भारत आने के बाद वह धार्मिक के जरिये सामने आया जोकि उसकी छवि के बिल्कुल विपरित है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...