चंडीगढ़: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्यभर में ग्रामीण विकास को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए लगातार सार्थक प्रयास कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 1 जुलाई, 2026 से अब तक इस योजना के तहत 1.88 लाख से अधिक दिहाड़ियां सृजित की गई हैं, जिससे रजिस्टर्ड लाभपात्री परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए इस योजना के तहत नए लाभार्थियों को भी शामिल कर रही है।
वीबी-जी राम जी योजना के तहत लाभार्थियों की मजदूरी समय पर जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कामगारों को उनकी बनती मजदूरी बिना किसी अनावश्यक देरी के समय पर मिले। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा वीबी-जी राम जी योजना का सुचारु एवं प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और गति देगा तथा पंजाब के गांवों को अधिक विकसित, आत्मनिर्भर और टिकाऊ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।