Himachalएक्शन में पंजाब सरकार, 8 IPS और 1 IAS अफसर पर होगी...

एक्शन में पंजाब सरकार, 8 IPS और 1 IAS अफसर पर होगी कार्रवाई!, जाने मामला…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में पंजाब सरकार एक्शन में आ गई है और कार्रवाई के लिए चीफ सेक्रेटरी वीके जंजुआ की ओर से 9 अधिकारियों को चार्जशीट करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को फाइल भेज दी है. बता दें कि पीएम मोदी जब 5 जनवरी 2022 को पंजाब दौरे पर गए थे, तब बठिंडा हवाई अड्डे से हुसैनीवाला जाने के दौरान उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर आधे घंटे तक फंसा रहा.

पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कोताही को लेकर पंजाब सरकार की ओर से एक आईएएस अफसर और 8 आईपीएस अफसर के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी है. इसमें तत्कालीन चीफ सेक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी के अलावा DIG सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, SSP हरमंदीप सिंह हंस , SSP चरणजीत सिंह, ADGP नागेश्वर राव, ADG नरेश अरोड़ा,IG राकेश अग्रवाल, IG इंद्रवीर सिंह और DIG सुरजीत सिंह के नाम शामिल हैं.

बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को चिट्ठी लिखकर पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पंजाब के मुख्य चीफ सेक्रेट्री विजय कुमार जंजुआ को चिट्ठी लिखकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ अब तक हुई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी. चिट्ठी में कार्रवाई में देरी का जिक्र करते हुए कार्रवाई रिपोर्ट जमा करने को कहा था, जिसके बाद अब पंजाब सरकार हरकत में आ गई है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल 5 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला (PM Narendra Modi Punjab Visit) जा रहे थे. इस दौरान बारिश की वजह से पीएम मोदी को सड़क मार्ग से जाना पड़ा, लेकिन इस दौरान हुसैनीवाला से करीब 30 किलोमीटर दूर प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोक दिया और इस कारण पीएम मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर आधे घंटे तक फंसा रहा.

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...