मोगाः जिले में लगातार बढ़ रही लूटपाट और फिरौती मांगने को घटनाएं को देखते हुए शहर में आज फ्लैग मार्चा निकाला गया। यह फ्लैग मार्च डीएसपी सुखविंदर सिंह की अगुवाई में निकाला गया। दरअसल, क्राइम की बढ़ रही वारदातों को लेकर लोग काफी परेशान थे। जिसे लेकर पुलिस अब आम जनता में अपना विश्वास बना रही है। इसी कड़ी के तहत आज मोगा पुलिस कोर से मोगा शहर के अलग-अलग बाजारों में सुरक्षा मार्च निकाला गया। इस दौरान जनता से अपील की गई कि पुलिस और पब्लिक अगर मिल कर काम करे तो क्राइम को कंट्रोल में किया जा सकता है। वहीं इस मौके डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि अगर किसी को भी कोई लावारिस वस्तु मिलती है तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई अंजान व्यक्ति के बारे में पता चलता है तो पुलिस कंट्रोल रूम में उसकी सूचना दी जाए।