.
Nationalबकरी के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, घंटों किया दुलार,...

बकरी के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, घंटों किया दुलार, लोगों की थमी सांसे, देखें Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
अजमेरः जिले के लाखन कोटड़ी क्षेत्र में हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली जहां, एक बंदर अचानक बकरी के छोटे बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया और करीब एक घंटे तक उसे अपने पास रखकर दुलार करता रहा। मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि बंदर ने बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार शाम करीब 6 बजे बंदर अचानक आया और बकरी के बच्चे को उठाकर पास के एक पेड़ पर चढ़ गया। बकरी का मालिक और आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। पहले तो लोगों को डर था कि बंदर बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन वह उसे गोद में लेकर शांत बैठा रहा और बीच-बीच में दुलार करता नजर आया। बकरी के बच्चे को सुरक्षित छुड़ाने के लिए लोगों ने बंदर का ध्यान भटकाने की कोशिश की। उसे फल और अन्य खाने-पीने की चीजें फेंकी, ताकि वह लालच में आकर बच्चे को छोड़ दे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बंदर ने आखिरकार बकरी के बच्चे को नीचे छोड़ दिया। नीचे मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। गनीमत रही कि इस पूरी घटना में बकरी के बच्चे को कोई चोट नहीं आई।      

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 23 सितंबर 2026

आज का दिन कुल मिलाकर बुद्धि, आत्मविश्वास और संचार...

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे...

आज का राशिफल, 23 सितंबर 2026

आज का दिन कुल मिलाकर बुद्धि, आत्मविश्वास और संचार के लिए खास शुभ रहेगा, क्योंकि बुधवार को बुध स्वयं...

Punjab News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मां का आया बयान, पुलिस प्रशासन से की ये मांग, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में साढ़े 18 साल की एक युवती का 4 युवकों की ओर से गैंगरेप किया गया था।...

Jalandhar News: डीसी व पुलिस कमिश्नर ने सोढल मंदिर में टेका माथा, मेले की तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में 25 सितंबर को मनाए जाने वाले श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जिला प्रशासन ने...

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति द्वारा बच्ची चोरी करने की अफवाह फैलने का मामला सामने...