HomePunjabPhagwaraपंजाबः सिविल अस्पताल के क्वार्टर में लगी आग, व्यक्ति सहित कुत्ते की...

पंजाबः सिविल अस्पताल के क्वार्टर में लगी आग, व्यक्ति सहित कुत्ते की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः सिविल अस्पताल के क्वार्टर में देर रात इनवर्टर बैटरी के कारण लगी आग से एक व्यक्ति और एक कुत्ते की मौत हो गई। इस घटना के दौरान आग की चपेट में आने से परिवार के सदस्य भी घायल हो गए और घर का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद जीत बहादुर व अन्य लोगों ने बताया कि इसी क्वार्टर में अस्पताल में लेवल फोर के पद पर कार्यरत लक्ष्मी अपनी 2 बेटियों पूनम, पूजा व दामाद के साथ मौजूद थी।

देर रात बीरा पुत्र कश्मीर के घर में करीब 2 बजे इन्वर्टर बैट्री से आग लग गई। पता चलने पर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और बाद में शनिवार की अलसुबह फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन इस आग में फंसने से दामाद बीरा और एक कुत्ते की मौत हो गयी। जबकि आग लगने से रोशनी, पूजा और पूनम भी घायल हो गईं। मृतक व्यक्ति के शव को मोर्चुरी में रखवा दिया गया है और घायलों में 2 का सिविल अस्पताल कपूरथला और एक का जालंधर में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -