अमृतसर: मामला अमृतसर के तरनतारन रोड से सामने आया है, जहां एक विधवा महिला को ट्रॉली को आगे बढ़ने से रोकना भारी पड़ गया। पीड़ित महिला हरप्रीत कौर ने बताया कि वह एक विधवा है जो तरनतारन रोड मुर्बे वाली गली में अपने बेटे के साथ अकेली रहती है और कुछ समय पहले ट्रॉली साइड करने को लेकर हुई बात को लेकर रंजिशन इलाके के चार लोगों ने कुछ अज्ञात युवकों के साथ मिलकर मेरे घर पर ई्ंट और पत्थर से हमला कर घर में तोड़फोड़ की गई और घर में लूट की वारदात को भी अंजाम दिया गया है।
जिसे लेकर पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है। लेकिन पीड़ित महिला का कहना है कि पुलिस द्वारा उसे कोई न्याय नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में एएसआई गुरमेज सिंह ने कहा कि उनकी ओर से दूसरे पक्ष को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Punjab: पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने घर पर चलाए ईंट-पत्थर, देखें वीडियो
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest News
- Advertisement -
- Advertisement -