Himachalपंजाबः गैस लीक मामले में Primo chemical फैक्ट्री के खिलाफ दर्जनभर गांव...

पंजाबः गैस लीक मामले में Primo chemical फैक्ट्री के खिलाफ दर्जनभर गांव वासियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नंगल/संदीप शर्माः प्राइमो केमिकल लिमिटेड के खिलाफ आज दर्जनभर गांव वासियों ने संकेतिक धरना लगा दिया है। बता दें कि बीते दिन गैस लीक मामले को लेकर गांव वासियों ने प्राइमो केमिकल लिमिटेड के गेट के समक्ष संकेतिक धरना लगाया है। इस दौरान गांव वासियों मांग है कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उनका कहना कि कल गैस लीक मामले को देखते हुए खतरा लगातार बरकरार है। बता दें कि  पंजाब व हिमाचल बॉर्डर पर स्थित नंगल शहर में वीरवार को गैस लीक हो गई थी। इस हादसे में सेंट सोल्जर स्कूल में 30 से 35 छोटे बच्चों समेत कई अन्य लोग भी गैस की चपेट में आ गए थे। जांच के बाद सामने आया है कि गैस का रिसाव स्कूल के पास स्थित औद्योगिक इकाई एनएफएल से हुआ था। जिसके बाद प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सील कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

हालांकि गैस की चपेट में आई बच्चों और अध्यापकों को उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। घटना के बाद शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस सहित डिप्टी कमिश्नर प्रीति यादव बच्चों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल गए। जिसके बाद डीसी ने बताया कि इस मामले को लेकर कमेटी का गठन किया गया है। जिस जगह गैस लीक हुई वहां 300 से 400 लोग हर वक्त मौजूद रहते हैं। लेकिन दूसरी ओर गैस फैक्ट्री के पास बने स्कूल को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए। ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि गैस फैक्ट्री के पास स्कूल खोलने की परमिशन किसने दी थी। शिक्षा मंत्री बैंस ने जल्द ही इस घटना की जांच के आदेश देने की बात कही है। सेंट सोल्जर स्कूल के पास घटी इस घटना ने हरियाणा में घटी उस घटना की याद दिलवा दी जब मंडी डबवाली में 23 दिसम्बर 1995 को चौटाला रोड पर एशिया के सबसे भीषण अग्निकांड में सैंकड़ो लोग मारे गए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...