होशियारपुर/सोनू थापर: पंजाब में गढ़शंकर में स्थित खुरालगढ़ मार्ग पर सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गुरु रविदास के पवित्र स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में वैशाखी मनाने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में आठ की मौत हो गई। हादसा खुरालगढ़ मार्ग पर हुआ।
इससे पहले बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। हादसे में जसवीर सिंह उर्फ जस्सी (27), हैरी (15) और सादा बाबा (65) की मौके पर मौत हो गई। जहां बुधवार सुबह हादसा हुआ, उससे कुछ ही दूरी पर देर रात हादसे में सात की मौत हो गई।
