तरनतारनः जिला तरनतारन के थाना हरिके में बीते दिन लक्खा सिधाना के खिलाफ हथियार व एनडीपीएस की कार्रवाई की गई थी। लेकिन आज एनडीपीसी एक्ट के तहत दर्ज मामले में तरनतारन पुलिस ने लक्खा सिधाना को बेगुनाह बताते हुए पत्र जारी किया है। इसकी पुष्टि डीएसपी (डी) तरनतारन दविंदर सिंह ने की है। जबकि इस मामले को लेकर लक्खा सिधाना का कहना है कि उन्हें बेगुनाह होने के बारे में पता लगा है कि लेकिन अधिकारिक सूचना नहीं मिली है। गौरतलब है कि लक्खा सिधाना पर दर्ज केस के विरुध 9 अक्टूबर को बठिंडा जिले के महाराज गांव में एक विशाल सभा बुलाई गई थी।


