Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, देखें वीडियो

पंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार रात 3 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव ताजपुर रोड खन्ना डाइंग नजदीक से बरामद हुआ। परिवार को शक है कि उनके बेटे की किसी ने हत्या की है।  मृतक की पहचान धर्मवीर उर्फ हैप्पी के तौर पर हुई है।फिलहाल मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिवार ने थाना डिवीजन नंबर 7 में शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस अलग-अलग एंगलों पर जांच कर रही है। मृतक धर्मवीर की पत्नी कमलजीत कौर ने कहा कि उसका पति बीते रात अपने दोस्त बलवीर सिंह चांदी के घर शराब पीने के लिए गया था। काफी रात होने पर जब वह घर वापस नहीं आया तो उन लोगों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। बलबीर सिंह चांदी के घर से कुछ दूरी पर खन्ना डाइंग के पास धर्मवीर का शव पड़ा मिला। शव देख पूरा परिवार का रो-रोकर बुराहाल हुआ। पारिवारिक सदस्यों ने रात को ही पुलिस को सूचित किया।

थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में जमा करवा दिया है। कमलजीत कौर ने कहा कि उसकी धर्मवीर के साथ 2006 में शादी हुई है। उनके एक बेटी हुई थी लेकिन उसकी मौत हो गई थी। धर्मवीर ड्राइविंग का काम करता था। धर्मवीर के भाई मनप्रीत मनी ने कहा कि उसकी पत्नी चांदनी का मोबाइल उसके भाई ने शराब खरीदने के लिए एक दुकानदार के पास गिरवी रख दिया। उसे जब पता चला तो वह मोबाइल छुड़वाने गया। उस समय उन युवकों के साथ उसकी बहसबाजी भी हो गई। मौके पर पहुंच PCR दस्ते ने उनका मोबाइल फोन दिलवाया। उक्त आरोपी उस समय धर्मवीर को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। मनप्रीत मुताबिक उसके भाई का कत्ल किया गया है। उधर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -