HomePunjabLudhianaपंजाबः कांग्रेस को लगा झटका, एक ओर नेता ने दिया इस्तीफा 

पंजाबः कांग्रेस को लगा झटका, एक ओर नेता ने दिया इस्तीफा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: पंजाब में सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। हाल ही में आत्म नगर से कांग्रेस के हलका इंचार्ज ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली। इस कुछ समय बाद ही कांग्रेस पार्टी को एक ओर नेता ने पार्टी छोड़कर झटका दे दिया है। दरअसल, अब पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परमिंदर मेहता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्जों के जाल में फंसे हुए हैं। पिछले 8-10 वर्षों से पार्टी से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा  कि इतने सालों से पार्टी संगठन न बनने और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे न बढ़ने देने के खिलाफ कांग्रेस की सदस्यता छोड़ रहे हैं। 

बता दें कि इससे पहले आज आत्म नगर से सिरमजीत सिंह बैंस के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कमलजीत सिंह कड़वल भाजपा में शामिल हो गए। कड़वल के अलावा बलजिंदर सिंह काहलो, गुरप्रीत सिंह गोपी, सुखदेव सिंह शेरा, रंजीत उबी, परमिंदर सिंह रिंकू, मनदीप जिंदल, जसप्रीत जस्सी, पूजा शर्मा और नीतिन ने भी भाजपा को दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल इन लोगों का भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा के पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी ने कहा कि पांच में से तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने से यह साफ हो गया है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों और देश में जो समस्याएं हैं, चाहे वह धारा 370 हो, उन पर अपनी मुहर लगा रही है। राम मंदिर से लेकर जो भी वायदे किए गए वह पूरे किये हैं। इसलिए लोग भाजपा के विकास कार्यों के बजाय हमें वोट दे रहे हैं।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -