Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः सीएम मान और केजरीवाल देने जा रहे घर बैठे लोगों को...

पंजाबः सीएम मान और केजरीवाल देने जा रहे घर बैठे लोगों को बड़ी सुविधा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

‘सरकार तुहाडे द्वार’ योजना में 43 सेवाओं का मिलेगा लाभ 

चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को जनता को बड़ी सौगात देने जा रहे है। दरअसल, रविवार यानि 10 दिसंबर को लुधियाना ‘सरकार तुहाडे द्वार’ स्कीम के तहत दोनों नेता सार्वजनिक सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत 43 तरह की सेवाएं सिर्फ एक फोन कॉल पर घर बैठे मिलेंगी। 10 दिसंबर से 43 प्रकार की सरकारी सेवाएं मिलने लगेंगी। इनमें जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र, आय और निवास प्रमाण पत्र, जाति और पेंशन प्रमाणपत्र, बिजली बिलों की अदायगी और अन्य सेवाएं शामिल हैं।

सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल लुधियाना से सरकार तुहाडे द्वार स्कीम शुरू करेंगे। इस योजना से आम जनता को काफी फायदा होगा। उन्हें अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। खास बात यह है कि इससे पैसे लेकर काम करवाने वाले बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाएगी। प्रशासन में पारदर्शिता और कार्यकुशलता आएगी। जानकारी के मुताबिक 43 प्रकार की सेवाओं का घर बैठे लाभ उठाने की खातिर लोगों को 1076 नंबर पर कॉल करना पड़ेगा।

इसके बाद व्यक्ति को अपनी सुविधा के मुताबिक समय देना होगा।  इसके बाद आवेदक को फोन पर ही जरूरी दस्तावेज, फीस और अन्य शर्तों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आवेदक को मोबाइल पर एक एसएमएस प्राप्त होगा। इसमें भी जरूरी दस्तावेज, तारीख और समय के बारे में जानकारी होगी। इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारी टैबलेट लेकर आवेदक के घर या दफ्तर जाएंगे। वहां अपेक्षित कागजी प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके बाद फीस जमा होगी। कर्मचारी आवेदक को फीस की रसीद भी देगा। इसके बाद सेवा का लाभ घर बैठे मिल जाएगा। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -