Girl in a jacket
HomePunjabPatialaपंजाब : दिन-दिहाड़े चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

पंजाब : दिन-दिहाड़े चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुर : पुरानी रंजिश के चलते 2 गुटों के बीच गोली चलने का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान मंजीत सिंह पुत्र नानक सिंह निवासी बड़ी मियानी के तौर पर हुई है। घायल युवक को दसूहा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर के लिए रेफर कर दिया गया। डाक्टरों की माने तो घायल युवक की बाई टांग के निचले हिस्से मे गोली लगी है। वहीं सिर और हाथों पर गंभीर चोट लगी हुई है। सिर के एक हिस्से की हड्डी भी टूट चुकी है।  मामले को लेकर दसूहा पुलिस द्वारा कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। 

डीएसपी दसूहा जगदीश राज ने बताया कि पुलिस को लड़ाई झगड़े की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा मंजीत सिंह को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया गया। परिजनों को सूचित कर मंजीत सिंह को अमृतसर के लिए रेफर कर दिया। जांच में सामने आया है की मंजीत सिंह का अपराधिक रिकार्ड है। पुरानी रंजिश के चलते मियानी दरिया पर दोनों गुट आपस मे भीड़ गए। जिस कारण मंजीत सिंह के सिर और हाथों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस की टीमें गठित आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी करने में जुट गई है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -