Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः भाई ने बहन का किया तेजधार हथियार से कत्ल, 11 अक्तूबर...

पंजाबः भाई ने बहन का किया तेजधार हथियार से कत्ल, 11 अक्तूबर को थी लड़की शादी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव दीनेवाल में भाई ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी छोटी बहन अरजिंदर कौर को तलवारों से मौत के घाट उतार दिया। अरजिंदर कौर का 11 अक्तूबर को विवाह होना था और वह शुक्रवार को खरीद-फरोखत के लिए घर से रवाना हुई थी कि आरोपी ने पीछे से तलवार से हमला कर दिया। गांव दीनेवाल निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी अरजिंदर कौर का विवाह तय किया गया था। 11 अक्तूबर को अरजिंदर कौर की शादी थी। विवाह की तैयारी के लिए अरजिंदर कौर शुक्रवार की दोपहर तीन बजे रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल पर घर से निकली थी कि उसके बड़े भाई गुरजंट सिंह ने पीछे से तलवार से हमला किया।

मोटरसाइकिल पर रिश्तेदार के पीछे बैठी अरजिंदर कौर गली में गिरी। जिस दौरान आरोपी ने तलवार से तीन वार किए। अरजिंदर कौर की मौके पर मौत हो गई। जसपाल सिंह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता था। बेटी के विवाह के लिए काफी मेहनत की। अरजिंदर कौर के चरित्र पर उसका बड़ा भाई गुरजंट सिंह संदेह करता था। जिसके चलते दोनों में अकसर तकरार रहती थी। घटना का पता चलते ही डीएसपी अरुण कुमार, थाना प्रभारी राजिंदर सिंह, चौकी कंग के इंचार्ज लखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। जसपाल सिंह के बयानों पर गुरजंट सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके हत्या में प्रयोग किरपान बरामद कर ली है। हालांकि आरोपी अभी फरार है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -