Girl in a jacket
HomeMohaliपंजाबः 2 गुटों में हुई खूनी झड़प, किया तेजधार हथियारों से हमला,...

पंजाबः 2 गुटों में हुई खूनी झड़प, किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अबोहरः गांव बहाववाला में आज सुबह खेत किनारे लगने वाली करंट वाली तार को लेकर दो पक्ष आपस में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित बलविंदर कौर पत्नी शिवराज ने बताया कि उनके नजदीकी रिश्तेदार व पड़ोसी के साथ उनका विवाद हुआ है। पीड़ित ने कहा कि उन्होनें खेत में पशुओं को रोकने के लिए करंट वाली तार लगा रखी है, लेकिन वह उन पर आरोप लगाते हैं कि हम लोग उनकी करंट वाली तार को उखाड़ देते हैं।

इसी रंजिश के चलते आज उसका बेटा सुपनप्रीत जब स्कूल जा रहा था तो पडोसियों ने उसे रास्ते में घेरकर उस पर हमला बोल दिया। जब वह और उसका देवर उसे बचाने के लिए गए तो उक्त पडोसियों ने उन पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इसी मामले में घायल दूसरे पक्ष की जसविंदर कौर पत्नी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि हमारे खेत से गुजरते खाले का पुराना विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते पहले पक्ष के लोगों ने आज उसके बेटे जीत सिंह से मारपीट शुरू कर दी। जब वह और उनका रिश्तेदार लखविंदर सिंह उसे बचाने गया तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। हादसे में घायल सभी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -