Girl in a jacket
HomePunjabRupnagarपंजाब : हमलावरों ने युवक पर किया तेजधार हथियारों से हमला, मौ'त,...

पंजाब : हमलावरों ने युवक पर किया तेजधार हथियारों से हमला, मौ’त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुर : पंजाब में क्राइम की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। इन्हीं बीच एक और मामला बटाला से सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते कुछ हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। युवक को बुरी तरह काटने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान रोशनदीप सिंह (20) निवासी अकरपुरा कलां के रूप में हुई है। मृतक के भाई जशन ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव अकरपुरा कलां के ही कुछ लोगों से रोशनदीप का झगड़ा हुआ था।

इसी रंजिश के चलते शनिवार देर शाम को कुछ लोगों ने रोशनदीप को रास्ते में घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिर उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। जब घटना की सूचना घरवालों को मिली तो घायल रोशनदीप को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया। फिर अमृतसर में डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।मामले की छानबीन कर रही बटाला पुलिस ने बताया कि नौजवान रोशनदीप सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -