Himachalपंजाबः ASI ने की आत्महत्या, जांच में हुआ खुलासा

पंजाबः ASI ने की आत्महत्या, जांच में हुआ खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मलोट: लंबी थाने के अंदर पुलिस क्वार्टर में रविवार को हुई आत्महत्या के मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसके अनुसार उसके साथ तैनात होम गार्ड जवान द्वारा माल खाते में लाखों की चोरी करने के कारण वह मरने को मजबूर हुआ है। इस मामले में लंबी पुलिस ने होम गार्ड जवान के खिलाफ कार्रवाई की है। इस संबंध में लवप्रीत सिंह पुत्र गुरपाल सिंह निवासी मोहलां ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके पिता (पंजाब पुलिस के एएसआई) गुरपाल सिंह काफी समय से थाना लंबी में केयर टेकर मालखाना के पद पर कार्यरत हैं।

रविवार शाम 5.40 मिनट पर उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता एएसआई गुरपाल सिंह की रिहायशी क्वार्टर थाना लंबी में पंखे से फंदा लगने के कारण मौत हो गई है। वादी अपने चाचा जगदीश सिंह को साथ लेकर थाने पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारी स्वर्ण सिंह को लेकर क्वार्टर पहुंचे, जहां उसके पिता गुरपाल सिंह का शव कमरे की छत पर लगे पंखे से लटक रहा था। पुलिस को उसके पिता की जेब से मिले सुसाइड नोट मिला जिस में लिखा कि पीएचजी गुरजंट सिंह लंबे समय से उनके (मृतक गुरपाल सिंह) के साथ लंबी पुलिस स्टेशन में सहायक मालखाना के रूप में काम कर रहा था और उसे मालखाना थाने में पड़े सामान और रिकॉर्ड की जानकारी थी।

जिसके चलते पीएचजी गुरजंट सिंह ने मालखाना पुलिस स्टेशन से लाखों रुपए की रकम चुरा ली है और उस रकम का इस्तेमाल निजी काम में किया है। जो गुरपाल सिंह के बार-बार कहने के बाद भी वापस नहीं कर रहा है। जिसके चलते वह काफी तनाव में है। वादी के मुताबिक, होम गार्ड जवान गुरजंट सिंह ने उसके पिता को मरने के लिए मजबूर किया। वादी ने गुरजंट सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, जिस पर लंबी पुलिस ने वादी लवप्रीत सिंह के बयानों पर होम गार्ड जवान गुरजंट सिंह के खिलाफ एफआईआर नंबर 171 दिनांक 6/8/23 अ/ध 409,306 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...