श्री मुक्तसर साहिब : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित प्रमुख हस्तियों ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव पहुंचकर उनके निधन पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और परिवार के साथ दुःख सांझा किया।
अनुराग ठाकुर ने सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात के दौरान कहा कि प्रकाश सिंह बादल देश के सबसे बड़े राजनेता थे, जिनके निधन से परिवार या पंजाब को ही नहीं बल्कि देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि बादल अपने आप में एक ऐसी संस्था है जिसने देश के अनगिनत लोगों का मार्गदर्शन किया और उन्हें समाज के कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।

