Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाब: Amritpal Singh को हाई सिक्योरिटी में भेजा गया असम की जेल,...

पंजाब: Amritpal Singh को हाई सिक्योरिटी में भेजा गया असम की जेल, देखे विडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाबः अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने मोगा के रोडे गांव के गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया है। वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (रासुका) के साथ ही छह अन्य मामले भी दर्ज हैं, इनमें हत्या, अपहरण और अवैध वसूली जैसे गंभीर मामलों की धाराएं लगी हैं। वहीं गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल सिंह को बठिंडा एयरपो्रट से हाईई सिक्योरिटी के साथ स्पेशल फ्लाईट में असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया गया है। 

दरअसल अमृतपाल को पंजाब की जेल में रखने से राज्य में तनाव बढ़ने की आशंका थी और अमृतपाल के पंजाब या आसपास की किसी जेल में बंद होने पर अजनाला पुलिस स्टेशन जैसी घटना होने की भी आशंका थी। यही वजह है 19 मार्च को जब पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी थी तो पुलिस ने अमृतपाल के साथियों के पास से हथियार बरामद किए थे, जिसके बाद पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। 

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को पंजाब से दूर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजने का फैसला किया है ताकि पंजाब में कानून व्यवस्था कायम रहे। अमृतपाल के साथियों को भी असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -