Baddiपंजाबः साढ़े 8 करोड़ की लूट के बाद कार में रखे नोट...

पंजाबः साढ़े 8 करोड़ की लूट के बाद कार में रखे नोट की महिला की वीडियो वायरल होने पर हुआ खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में एटीएम कैश कंपनी CMS में हुई 8.49 करोड़ की लूट को पुलिस ने सुलझा लिया है। लूट में शामिल 6 लुटेरों को गिरफ्तार कर 5 करोड़ रिकवर कर लिए गए हैं। वहीं इस लूट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कार में बैठी महिला 500-500 के नोट के बंडल दिखा रही है। उक्त महिला के साथ व्यक्ति भी शामिल है। वहीं इस लूट के मामले को लेकर पुलिस जांच में पता चला कि एक महिला ने सीएमएस कंपनी के कर्मचारी के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया।

इस वारदात में कुल 10 लोग शामिल थे। हालांकि इसकी मास्टरमाइंड ‘डाकू हसीना’ मनदीप कौर गिरफ्तार नहीं हो सकी है। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया गया है। इस लूट में मनदीप कौर के साथ उसका पति और भाई भी शामिल था। इस वारदात के 2 मास्टरमाइंड हैं। पहली मनदीप कौर और दूसरा मनजिंदर मनी। मनी 4 साल से इसी कंपनी का कर्मचारी है। इन्होंने 8 और आरोपियों को अमीर बनाने का सपना दिखाकर साथ मिलाया और वारदात की। लूट की वारदात के लिए 2 मॉड्यूल बनाए गए थे। एक मॉड्यूल में मनजिंदर मनी और 2 बाइक पर कुल 5 लोग थे। दूसरे मॉड्यूल में क्रूज कार में मनदीप कौर और उसके साथ 4 लुटेरे शामिल थे।

मनजिंदर मनी CMS कंपनी में काम करता था तो वहां के बारे में हर बात से वाकिफ था। उसे पता था कि यहां कैश किस हालत में रखा जाता है। कंपनी में सिक्योरिटी के लिहाज से कौन-कौन से लूज प्वाइंट हैं। उसने मनदीप कौर के साथ मिलकर इसकी साजिश रची। जनवरी महीने से इसकी प्लानिंग चल रही थी। मनजिंदर मनी को पता था कि शनिवार और रविवार को ATM में कैश नहीं डाला जाता। इसलिए कंपनी में शुक्रवार को कैश ज्यादा होता है। इसी वजह से शुक्रवार का दिन लूट के लिए चुना गया।

इन सभी 10 आरोपियों में से किसी ने भी मोबाइल इस्तेमाल नहीं किया था। इसी वजह से लोकेशन के जरिए इन्हें ट्रेस नहीं किया जा सका। लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर के भाई ने इंस्टाग्राम पर नोटों की रील डाली थी। जिसमें 500-500 रुपए के नए नोटों की गडि्डयां कार के डैशबोर्ड पर रखी हैं। इससे भी पुलिस को उनके वारदात किए जाने पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने मामले को ट्रेस करते हुए काबू कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि डीजीपी पंजाब द्वारा मामले को 60 घंटे में ट्रेस करने, 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनसे करीब 5 करोड़ रुपए की रकम बरामद करने के लिए टीमों की हौंसला अफजाई करते हुए 10 लाख रुपए का केश अवॉर्ड देने का ऐलान किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पूर्व सरपंच पर पूर्व फौजी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

मोहाली: हल्का खरड़ के ब्लॉक माजरी के पास गांव...

चेहरे पर आएगा नैचुरल निखार मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें

लाइफस्टाइल: बिजी शैड्यूल के चलते काफी लोग अपनी स्किन...

Punjab News: दुर्गियाना मंदिर का दान पात्र तोड़े जाने का वीडियो वायरल, मैनेजमेंट पर उठे सवाल, देखें वीडियो

अमृतसरः काली सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (हरिद्वार) अमृतसर के...

Punjab News: डिलीवरी बॉय को हथियार दिखाकर लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः पॉश इलाके बसंत सिटी में लुटेरों के हौसले...

अब आपको नहीं पड़ेगी बार-बार Charging की जरुरत, इस नई Technology से बढ़ेगा Battery Backup

टेक्नोलॉजी: स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बैटरी...

Punjab News: पूर्व सरपंच पर पूर्व फौजी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

मोहाली: हल्का खरड़ के ब्लॉक माजरी के पास गांव फतेहपुर सियालवा के अंदर उस दौरान हड़कंप मच गया जब...

चेहरे पर आएगा नैचुरल निखार मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें

लाइफस्टाइल: बिजी शैड्यूल के चलते काफी लोग अपनी स्किन केयर करनी भूल जाती हैं। महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स स्किन को...

Punjab News: दुर्गियाना मंदिर का दान पात्र तोड़े जाने का वीडियो वायरल, मैनेजमेंट पर उठे सवाल, देखें वीडियो

अमृतसरः काली सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (हरिद्वार) अमृतसर के श्रीश्री 1008 जगत गुरु स्वामी अश्नील जी महाराज ने अमृतसर...

Punjab News: डिलीवरी बॉय को हथियार दिखाकर लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः पॉश इलाके बसंत सिटी में लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्होंने एक बंद गली में...