Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट की हत्या में आरोपी गिरफ्तार, ये वजह आई...

पंजाबः यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट की हत्या में आरोपी गिरफ्तार, ये वजह आई सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में नवजोत सिंह की हत्या के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नवजोत सिंह के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। खबर मिली है कि यूनिवर्सिटी छात्रों ने ही उसकी हत्या की थी। इसके साथ ही पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। सूचना मिली है कि पीजी का बिजली का बिल न देने को लेकर यूनिवर्सिटी के 4 छात्रों ने उसकी हत्या कर दी थी।

बता दें कि गत दिन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में बीते दिनों 2 युवकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें 20 वर्षीय युवक नवजोत सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। नवजोत पटियाला यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

 इस मामले को लेकर कल छात्राओं ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया था। इस दौरान स्टूडेंट्स और जत्थेबंदियों की ओर से वीसी दफ्तर के बाहर धरना लगाया गया था। स्टूडेंट्स और जत्थेबंदियों ने यूनिवर्सिटी में सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़े किए थे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की प्रशासन से मांग की थी। लोगों ने स्टूडेंट्स की हत्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -