Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाब: इस डैम में पहुंचा 7 लाख क्यूसेक पानी , 5 जिलों...

पंजाब: इस डैम में पहुंचा 7 लाख क्यूसेक पानी , 5 जिलों में अलर्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश की वजह से ब्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसी वजह से पौंग डैम का भी जलस्तर बढ़ा है। जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पांच जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला और तरनतारन के लोगों को नदी के नजदीक न जाने की सलाह दी जाती है। पानी के बहाव को रोकने के लिए नदी के किनारों को और अधिक मजबूत किया गया है और विभाग के फील्ड स्टाफ को 24 घंटे स्थिति पर नजर रखने को कहा है।

ब्यास नदी के साथ लगने वाले क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण पौंग डैम में लगभग 7 लाख क्यूसेक से अधिक पानी की आमद हुई है। पौंग डैम का मौजूदा स्तर 1395.91 फुट है और अधिक से अधिक स्तर 1390.00 फुट निर्धारित किया गया है, जबकि डैम की बनावट के मुताबिक इसके पानी का स्तर 1421 फुट हो सकता है और डैम 1400 फुट तक पानी को आसानी से रोकने की क्षमता रखता है। भविष्य में पानी का बहाव ज्यादा होने की स्थिति से निपटने के लिए डैम से लगभग 68,000 क्यूसेक पानी को कंट्रोल्ड तरीके से छोड़े जाने का फैसला किया गया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -