Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः देह व्यापार करते काबू किए थे 6 जोड़े, कोर्ट के आदेश...

पंजाबः देह व्यापार करते काबू किए थे 6 जोड़े, कोर्ट के आदेश पर होटल सील

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः जीटी रोड पर स्थित एक होटल को पुलिस ने सील कर दिया है। दो दिन पहले मोगा पुलिस ने होटल में रेड करके छह जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। पुलिस ने 6 लड़कियों, 6 लड़कों और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया था। यहां अलग अलग शहर से लड़कियां लाकर उनसे देह व्यापार करवाया जाता था। पुलिस ने लड़कियों को उसी दिन रात को मोगा में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर घर भेज दिया था। वहीं होटल से हिरासत में लिए छह युवकों और होटल मैनेजर समेत होटल के तीन मालिकों पर इमोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था।

सभी को अदालत ने 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया था। इस मामले में अभी तक तीन होटल मालिक फरार हैं। सोमवार को मोगा सिटी 1 के एसएचओ आतिश भाटिया ने कोर्ट के निर्देश पर होटल को सील कर दिया। भाटिया ने बताया कि कोर्ट ने होटल को सील करने के आदेश दिए थे। मोगा के सारे होटल मालिकों के साथ एक मीटिंग भी की गई है और उनको सख्त निर्देश दिए गए हैं कि होटल में कोई गलत काम होगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -