Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः 39 मिनट 5 लाख के गहने लेकर चोर फरार, 3 महीने...

पंजाबः 39 मिनट 5 लाख के गहने लेकर चोर फरार, 3 महीने बाद है बेटी की शादी, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला शिव शक्ति कालोनी से सामने आया है। जहां घर में चोरों ने 39 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के मुताबिक चोर घर से नकदी व करीब 5 लाख के गहने चोरी कर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अमरजीत ने बताया कि 3 महीने बाद उसकी बेटी की शादी है।

बेटी को शादी पर गहने डालने थे। उनके जीवन भर की पूंजी चोर ले गया। थाना टिब्बा की पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात 2.57 मिनट पर चोर उनके घर के बाहर बनी गैलरी की दीवार पर चढ़कर उनके बेटे अनिल वर्मा के कमरे की अलमारी से गहने व नकदी चुरा कर ले गया। बदमाश कमरे से वापिस 3.36 मिनट पर उसी दीवार के रास्ते बाहर आया। 39 मिनट में बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -