Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Lovely Sweets के बाहर लगा धरना, Ashok Mittal गद्दार के...

Jalandhar News: Lovely Sweets के बाहर लगा धरना, Ashok Mittal गद्दार के लगे नारे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और हरभजन भज्जी समेत 7 सांसदों के आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद से राजनीतिक हलचल तेज हो गई। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद प्रदेशभर में सियासी माहौल गरमा गया है। वहीं आप कार्यकर्त्ता इसका कड़ा विरोध जता रहे हैं।

इसी कड़ी में शहर के मशहूर लवली स्वीट्स के बाहर आप कार्यकर्त्ताओं ने धरना लगाया। इस दौरान उन्होंने अशोक मित्तल के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदशर्नकारियों ने अशोक मित्तल गद्दार के नारे भी लगाए। भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां पकड़ी हुई थी और अशोक मित्तल के खिलाफ शब्दावली लिखी हुई थी। उन्होंने शर्म करो के नारे भी लगाए।

बता दें, कल प्रदर्शनकारियों ने लवली यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन करते हुए अशोक मित्तल का पुतला फूंका था। प्रदर्शनकारियों ने उनके घर के बाहर गद्दार भी लिखा था जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भज्जी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भज्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिर पर काली पट्टी बांधकर हरभजन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की थी।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -