AdvertisementPunjab Government
Nationalप्रियंका गांधी के बेटे रेहान जल्द करेंगे शादी! लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड Aviva...

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान जल्द करेंगे शादी! लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड Aviva Baig संग की सगाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: राजनीति में सबसे ज्यादा ताकतवर माने जाने वाले गांधी परिवार में जल्द एक शादी होने वाली है। यह शादी कांग्रेस महासचिव और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान की होगी। सूत्रों की मानें तो रेहान की सगाई हो गई है। रेहान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। प्रियंका गांधी के बेटे ने सात साल से डेट कर रही अवीवा बेग को हाल ही में प्रपोज किया और अवीवा ने शादी के लिए हां कर दी है। दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है।

जल्द करेंगे शादी

रेहान और अवीवा की शादी को लेकर कोई तारीख अभी सामने नहीं आई है। इससे जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी भी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि शादी से जुड़ा फैसला दोनों परिवार आपसी सहमति और सुविधा के अनुसार, ही करेंगे।

कौन है गांधी परिवार की होने वाली बहू?

अवीवा बेग पेशे से एक फोटोग्राफर हैं। उन्होंने पिछले पांच सालों में कई मशहूर कला प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया है। साल 2023 में उन्होंने मैथड गैलरी के साथ यू कैनॉट मिस दिस नाम की प्रदर्शनी में अपना काम पेश किया। इसी साल इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम के अंतर्गत भी यू कैनॉट मिस दिस प्रदर्शन में उनकी कला देखने को मिली थी। इससे पहले साल 2019 में द क्वोरम क्लब में आयोजित हुए द इल्यूजरी वर्ल्ड और 2018 में इंडिया डिजाइन आईडी, के2 इंडिया में भी उन्होंने अपनी फोटोग्राफी प्रदर्शित की थी। अवीवा बेग फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी एटेलियर 11 की सह-संस्थापक भी हैं। यह कंपनी देशभर की एंजेंसियों, ब्रांड्स और क्लांइट्स के साथ में मिलकर काम कर रही हैं।

महंगी कारों के शौकीन है रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा मंहगी कारों और बाइक्स के शौकीन हैं। उनके पास तीन वाहन है। इसमें 53 लाख रुपये की टोयोटा लैंड क्रूजर भी शामिल है। वह पेशे से एक कारोबारी हैं। उनका हैंडीक्राफ्ट आइटम्स और कस्टम ज्वेलरी का बिजनेस है। उनकी कंपनी का नाम आर्टेक्स एक्सपोर्ट्स है। इसके अलावा वो रियल एस्टेट सेक्टर में भी एक्टिव हैं और कई सारी कंपनियों में निवेश के जरिए अपनी भागीदारी भी है। वहीं प्रियंका गांधी की बात करें तो वह केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद है। उन्होंने उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। चुनाव के दौरान दाखिल किए जाने वाले हलफनामों में उन्होंने अपनी और अपने पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति का ब्यौरा दिया था।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पैदल जा रहा युवक पानी...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...