.
Nationalप्रियंका गांधी ने इस वजह से Alia Bhatt से मांगी माफी, सोशल...

प्रियंका गांधी ने इस वजह से Alia Bhatt से मांगी माफी, सोशल मीडिया पर Viral हुआ वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को केरल डेयरी में आलिया भट्ट से माफी मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि केरल में डेयरी किसानों के एक समूह से उनकी बातचीत हुई और इस दौरान उनकी मुलाकात आलिया भट्ट नाम की एक गाय के साथ हुई। वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने केरल के कोडेनचेरी में स्थित एक डेयरी फार्म में डेयरी किसानों के साथ बातचीत के दौरान इसका जिक्र किया। उन्होंने एक्स पर इससे मुलाकात का जिक्र भी किया है।

आलिया भट्ट से मांगती हूं माफी

कांग्रेस नेता ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को भी अपनी इस पोस्ट में टैग किया है। अपनी इस पोस्ट की शुरुआत प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में की परंतु बाद में कांग्रेस नेता ने डेयरी किसानों के सामने आने वाली दिक्कतों पर भी प्रकाश डाला। इसमें आर्थिक तंगी और अपर्याप्त बीमा कवरेज शामिल है।उन्होंने लिखा कि – ‘एक बहुत प्यारे परिवार की तरफ से चलाई जा रही डेयरी फॉर्म में डेयरी किसानों के एक समूह के साथ मुलाकात हुई और आलिया भट्ट नाम की एक गाय से भी मुलाकात हुई। आलिया भट्ट से माफी चाहती हूं लेकिन वह सच में बहुत प्यारी थी। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से डेयरी किसान कई मुश्किलों से जूझ रहे हैं और उनमें से कई अपना गुजारा भी नहीं कर पा रहे हैं’।

पशु चिकित्सा दवाईयों की बढ़ी कीमत

प्रियंका गांधी ने इस दौरान यह भी कहा कि मैं संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखकर उन्हें पशु चिकित्सा दवाईयों की बढ़ती हुई कीमत, पर्याप्त बीमा कवरेज की कमी और अच्छी गुणवपत्ता वाले पशु चारे की उपलब्धता में आने वाली कठिनाईयों के साथ-साथ कई समस्याओं से अवगत करवाना चाहती हैं। कांग्रेस महासचिव का कहना है कि – मैं उन सभी किसानों के प्रति अपना आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे इन मुद्दों को समझाने में अपना समय दिया मैं हर संभव मदद करुंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स...

हरियाणा में शुरू होगी डिजिटल उर्वरक बिक्री प्रणाली

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में सब्सिडी वाले उर्वरकों...

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स सप्लाई की पूरी चेन को तोड़ने के लिए पंचकूला पुलिस...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, चार वाहनों के चालान कर वसूला 20 हजार जुर्माना

ऊना : जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते...

Punjab News: युवा पीढ़ी को गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं से जोड़ना समय की ज़रूरत है: डॉ. हरजोत, देखें वीडियो

मोगाः पवित्र चरणों की धूल वाले कलश की शोभा यात्रा के दौरान हरजोत कमल ने कहा कि धन-धन श्री...