.
NationalPrivate Aircraft दुर्घटनाग्रस्त, उड़ान भरने के बाद झाड़ियों में गिरा Plane, देखें...

Private Aircraft दुर्घटनाग्रस्त, उड़ान भरने के बाद झाड़ियों में गिरा Plane, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
फर्रुखाबादः यूपी के फर्रुखाबाद में प्राइवेट जेट हादसे का शिकार होते-होते बच गया। यहां उड़ान भरने के बाद अनियंत्रित होकर प्राइवेट जेट झाड़ियों में गिर गया। हादसे में विमान के विंग्स, फ्रंट व्हील और जेट फैन टूट गए हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि प्राइवेट जेट में सवार यात्री और पायलट सुरक्षित हैं। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। यह घटना मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में स्थित हवाई पट्टी पर हुई। Read in English:-
Private Plane Skids Off Farrukhabad Runway; Six Onboard Escape Unhurt
जेट सर्विस एवियशन प्राइवेट लिमिटेड के प्राइवेट जेट वी टी डेज से सुबह 10:30 भोपाल जाने के लिए रवाना हुआ था। जैट टेकऑफ करते समय अनियंत्रित होकर झाड़ियों में जा घुसा। रन-वे पर लगभग 400 मीटर तक जेट ने रन किया था उसके बाद यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ पहुंचे। देखा तो सभी यात्री सुरक्षित थे। घटना के दौरान प्लेन में वुडपैकर ग्रीन एंग्री न्यूट्री पैड प्राइवेट लिमिटेड के MD अजय अरोड़ा, वाइस प्रेसिडेंट राकेश टीकू, SBI अफसर सुमित शर्मा, डीपीओ – राकेश टीकू, दो पायलट- कैप्टन नसीब वामल और प्रतीक फर्नांडीज शामिल थे। फिलहाल विमान में बैठे सभी 6 लोग सुरक्षित हैं। अजय अरोड़ा अपनी टीम के साथ खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में बन रही बीयर फैक्ट्री के निर्माण काम का निरीक्षण करने भोपाल से आए थे।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विजेताओं से PM मोदी ने की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को...

RG कर अस्पताल रेप-मर्डर केस में बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल सरकार ने दिए नई जांच के आदेश

कोलकाता के चर्चित RG कर अस्पताल रेप और मर्डर केस में करीब दो साल बाद बड़ा फैसला लिया गया...

Health Tips: घर पर इन 5 आसान टेस्ट से जांचें अपनी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस

Health Tips: फिटनेस का मतलब सिर्फ पेट अंदर होना, ज्यादा वजन उठाना या तेज दौड़ पाना नहीं है। एक...

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवक...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi की लोगों से खास अपील, बोले – ‘हर घर तिरंगा अभियान में लें भाग’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की जनता से खास अपील...